बेगूसराय: 29 नवंबर 2019
बिहार राज्य जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता का 5वां आयोजन दुलारपुर मठ के मैदान में उदघाटित हुआ।उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि तेघड़ा अनुमंडल के डी. एस. पी. आशीष आनंद विशिष्ट अतिथि भगवानपुर प्रखंड के प्रखंड विकाश पदाधिकारी अजय कुमार,अंचल अधिकारी नलिनीकांत, आयोजन समिति के अध्यक्ष एस. एन. एन. आर. कॉलेज चमथा के प्राचार्य अशोक कुमार सिंह अमर ,उपाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार थे। इस अवसर पे बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा, पॉलीवुड अभिनेता अमिय कश्यप,समाजसेवी रजनीकांत पाठक,बेगूसराय जिला हैंडबॉल समिति के अध्यक्ष सह काजीरसलपुर पंचायत के मुखिया प्रणव भारती, सरपंच हरिकांत चौधरी तथा क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य उपस्थित थे।ध्यातव्य है कि बिहार राज्य के कोने कोने से हैंडबॉल की स्थापित जूनियर बालक टीम प्रतिस्पर्धा में शामिल हैं। उद्घाटन मैच पटना और भोजपुर के बीच खेला गया।
समारोह की अध्यक्षता महंथ हरिहर चरण भारती ने की। स्वागत भाषण डॉ सचिदानंद पाठक ने किया। डी. एस. पी.आशीष आनंद ने खिलाड़ियों को खेल भावना विकसित करने और अनुशासन पूर्वक जीवन का संदेश दिया। प्रो. अशोक सिंह अमर ने मैच के साथ साथ दिल जीतने का आह्वान किया।संचालन मीडिया प्रभारी वागीश आनंद और सत्यजीत सोनू ने किया।धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार ने किया। हज़ारों दर्शकों की उपस्थिति खिलाड़ियों को उत्साहित कर रही थी।
0 Comment